MHT CET

    Loading

    तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्री-एंट्रेंस परीक्षा (CET) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा  मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सभी सीईटी परीक्षाएं 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होंगी। राज्य भर से 8 लाख 55 हजार 879 छात्र सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल होंगे। इसके लिए राज्य भर में 226 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

    इन तिथियों में होगी परीक्षा 

    • MAH- MBA /MMS-CET 2021 मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर इन मैनेजमेंट स्टडीज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा 16 से 18 सितंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।
    • MAH-MCA-CET 2021  मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा 15 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

    • MAH-M.Arch-CET 2021 मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली और MAH-B.HMCT 2021 बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा संयुक्त रूप से 15 सितंबर 2021 को होगी। 
    •  मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के प्रवेश के लिए आयोजित MAH-M.HMCT 2020 की परीक्षा 15 सितंबर 2021 को होगी। 

    मंत्री ने आगे बताया कि, छात्रों को CET परीक्षा के लिए सरकार द्वारा स्थानीय यात्रा की अनुमति दी जाएगी। विस्तृत  जानकारी के लिए राज्य सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।