MPSC2
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) हर साल राज्य सरकार में नौकरियों के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। राज्य भर से बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। आयोग ने 2023 में एमपीएससी परीक्षाओं के अनुमानित कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

    महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी परीक्षा 2023 का अनुमानित टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।  छात्र इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम https://mpsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

    यहां देखें टाइम टेबल 

    उल्लेखनीय है कि, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 4 दिनों में 30 सितंबर, 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। साथ ही, परिणाम जनवरी 2024 में घोषित किया जाएगा। इसके अलावा अराजपत्रित समूह बी, समूह सी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के तहत 10 पदों के लिए विज्ञापन जनवरी 2023 में जारी किया जाएगा। जिसकी परीक्षा 30 अप्रैल को होगी।