neet-mds-2022 admit-card-to-be-out-25-april-2022-know-how-to-download
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test) यानी नीट यूजी (NEET UG 2022) का एडमिट कार्ड (Admit Card) आज 12 जुलाई को जारी किया जाएगा। जिसे आप बेहद आसानी से कुछ स्टेप्स फॉलो करके खुद ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप डायरेक्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकतें हैं।  

    गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक विस्‍तृत नोटिस जारी करके जानकारी दिया है। नीट यूजी के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का लिंक आज सुबह 11:30 बजे से लाइव हो जाएगा। आप अपना एडमिट कार्ड एन.टी.ए के ऑफिसियल वेबसाइट  https://neet.nta.nic.in/और nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

    ऐसे करें NEET UG 2022 एडमिट कार्ड 

    • एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट  https://neet.nta.nic.in/  पर जाएं।
    • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे  ‘NEET UG 2022 Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब यहां पर अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगइन करें।
    • लॉगइन के बाद नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड आपको दिखाई देगा अब आप इसे डाउनलोड कर लें और जरुरत अनुसार प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

    बता दें, स्‍टूडेंट्स के लगातार कोशिस और विरोध के बावजूद भी एग्‍जाम की डेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। नीट यूजी की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर 17 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी।