File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया गया है। BSEH यानी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी टीचर बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से आप खुद अपना HTET का फॉर्म भर सकते है। 

    गौरतलब है कि यह नोटिफिकेशन हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2022 के लिए जारी किया है। जो भी कैंडिडेट्स इसका नोटिस देखना चाहते हैं वो ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर नोटिस को देख सकते हैं। बता दें कि आप इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर 2022 से 27 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं। अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई हो तो बोर्ड की तरफ से कैंडिडेट्स के पास 28 से 30 सितंबर तक का समय रहेगा आप उसे ठीक कर सकते हैं।

    ऐसे करें ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://haryanatet.in/ पर जाएं। 
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आपको Registration/ Login का लिंक मिलेगा अब आप उस लिंक पर क्लिक करें। 
    • क्लिक करने के बाद आपकी मांगी गई डिटेल्स की जानकारी भर कर आप अपना रजिस्ट्रेशन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भर दें। 
    • इसके बाद अब अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। 
    • डाक्यूमेंट्स भरने के बाद फीस पे कर दें। सब होने के बाद अब फॉर्म को सबमिट कर दें।  
    • अपनी सिक्योरिटी के लिए आप भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी निकल सकते हैं।