NIRF Ranking: IIT Madras ranked first
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा आज राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी  NIRF Ranking 2022 को जारी कर दिया गया है। जिसमें शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और आईआईटी, बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें, ये पहली बार नहीं है, बल्कि मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बना है।

    गौरतलब है कि देश में शिक्षा मंत्रालय की ओर से शिक्षण संस्थानों का अलग-अलग श्रेणी में विभाजन करके इस रैंकिग को तैयार किया जाता है। जिसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी जैसे शिक्षा से जुड़े सभी कॉलेजों के बारे में बताया जाता है। 

    टॉप 10 संस्थान की सूची

    1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT मद्रास)
    2. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
    3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
    4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
    5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
    6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
    7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
    8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
    9. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
    10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)