
नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 (CSE Mains 2020) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इस परीक्षा में शुभम कुमार (Shubham Kumar) देश में पहले स्थान पर रहे।
UPSC ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। परिणाम के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, तथा केंद्रीय सेवाएं, समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
UPSC के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2020 परीक्षा में शुभम कुमार ने टॉप किया है। जबकि जागृति अवस्थी सेकंड टॉपर और अंकिता जैन थर्ड टॉपर रही। उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Shubham Kumar has secured the 1st position. He has graduated in B Tech (Civil Engineering) from IIT Bombay. Jagrati Awasthi is the topper among the women candidates securing an overall Second rank. She has graduated in B Tech (Electrical Engineering) from MANIT Bhopal: UPSC pic.twitter.com/9rYWEZahOR
— ANI (@ANI) September 24, 2021
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले गूगल क्रोम में जाकर UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दी गई रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद PDF आपकी स्क्रीन पर आएगी।
- PDF में अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें।
- PDF में आपका रोल नंबर और नाम होगा, तो आप पास हो गए हैं।
UPSC ने बताया कि शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। जबकि जागृति अवस्थी (महिलाओं में टॉपर) ने एमएएनआईटी, भोपाल (MANIT Bhopal) से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है।
गौरतलब है कि सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा, 2020 का आयोजन पिछले वर्ष चार अक्टूबर को हुआ था। परीक्षा के लिए 10,40,060 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था जिनमें से 4,82,770 परीक्षा में बैठे थे। मुख्य परीक्षा के लिए 10,564 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिसका आयोजन जनवरी 2021 में हुआ। उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से इनमें से 2053 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चुने गए।
761 उम्मीदवारों में से 25 दिव्यांग हैं। सफल उम्मीदवारों में से 263 सामान्य श्रेणी के, 86 आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के, 220 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के, 122 अनुसूचित जाति (एससी) से और 61 अनुसूचित जनजाति से हैं। कुल 150 उम्मीदवारों को आरक्षित सूची में रखा गया है। आयोग के अनुसार वेबसाइट पर अंक, परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के अंदर उपलब्ध होंगे।