UPSC

    Loading

    नई दिल्ली. इस समय की बड़ी खबर के अनुसार, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज यानी शुक्रवार को अपना एक एंड्रॉयड मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। इस खास एप में UPSC एग्जाम और भर्ती से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। आज इस बाबत एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया कि, यह एप एंड्रॉयड फोन के लिए है और इसे गूगल प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

    इस बाबत एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “संघ लोक सेवा आयोग ने गूगल प्लेस्टोर पर यूपीएससी एंड्रॉयड ऐप पेश किया है, जिसके जरिये मोबाइल पर परीक्षा और भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां हासिल की जा सकेंगी।” इसमें यह भी कहा गया है कि, “हालांकि, यह ऐप मोबाइल पर आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा नहीं प्रदान करेगा।”

    पता हो कि, UPSC केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा सहित कई परीक्षाएं आयोजित करता है। इन परीक्षाओं के लिए हर साल हजारों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। बता दें कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) में आयोजित होती है।