Pic Credit: Instagram
Pic Credit: Instagram

    Loading

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट (Ind Vs Eng 3rd Test) अहमदाबाद में खेला जाना है। जिसके लिए खिलाड़ी पसीना बहाते नज़र आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच खिलाड़ियों ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की बेटी अदिति (Aditi) का बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebrate) किया, जहाँ रोहित शर्मा की बेटी समायरा (Samaira) ने अदिति (Aditi) के लिए माइक (Mike) पर बर्थडे सॉन्ग (Birthday Song) गाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video On Social Media) हो रहा है। 

    इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस वीडियो में समायरा बेहद ही क्यूट अंदाज़ में अदिति के लिए माइक पर हैप्पी बर्थडे टू यू गा रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब समायरा गाना गा रही होती है टोन अदिति माइक छिनने की कोशिश करती है, जिसके बाद समायरा पीछे हो जाती है। यह देख लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ऑफ फील्ड शर्मा और पुजारा की पार्टनरशिप बनते हुए। समायरा का क्यूट बर्थडे विश चेतेश्वर पुजारा की बेटी अदिति के लिए।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो बहुत लाइक्स भी मिल रहे हैं।