टीम इंडिया (Team India) के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने चेपॉक की पिच (Pitch Controversy) से जुड़े कई सवालों का अब मुंहतोड़ जवाब दिया है। मालूम हो कि पहले दिन से ही पिच काफी टर्न ले रही थी, जिसकी वजह से इंग्लैंड टीम को खेलने में मुश्किलें हो रही थी। वहीं मैच के दौरान कई पूर्व क्रिकेटर्स (Former Cricketers) ने भी पिच को लेकर काफी सवाल खड़े किए थे, जिसे लेकर अब रोहित शर्मा ने अब उन सभी सवालों के जवाब दिए हैं। जिसे सुन इंडियन फैंस के बड़े मज़ेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, ‘पिच दोनों टीमों के लिए समान है, दोनों टीम इसी पिच पर खेल रही है। मुझे नहीं पता कि यह इतना डिस्कस क्यों किया जा रहा है। वहीं लोग बात करते हैं कि पिच ऐसा नहीं होना चाहिए वैसा नहीं होना चाहिए, लेकिन इंडिया में पिच सालों से ऐसे ही बनते आए हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव होना चाहिए। सभी लोग अपने घरों का एडवांटेज लेते हैं। जब हम बाहर खेलने जाते हैं, तो कोई हमारे बारे में सोचता नहीं है। तो हम क्यों किसी के बारे में सोचे। हमें जो अच्छा लगता है और जो हमारी टीम के लिए अच्छा है, वो हमें करना चाहिए। इसी का मतलब होता है, होम और अवे एडवांटेज।’
🗣️🗣️ Every team has the right to home advantage, reckons @ImRo45. @Paytm #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/ZbF7ufj01M
— BCCI (@BCCI) February 21, 2021
रोहित के इस बयान के बाद लोगों उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग गजब के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ट्विटर पर यूज़र्स कमेंट बॉक्स में आकर कई तरह के मिम्स फोटो भी कमेंट कर रहे हैं।
Michael Vaughn: pic.twitter.com/0Z9ZQdoplk
— Prayag (@theprayagtiwari) February 21, 2021
Pura dhaga khol diya🔥🤣 pic.twitter.com/3a6nDoagWH
— SHUBHAM (@RohitianShubham) February 21, 2021
रोहित के फैंस के यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसे देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।
Sharma ji OP pic.twitter.com/XWJxuKGV3a
— Khushi🌻 (@khushhay) February 21, 2021
😁ek dum sahi pic.twitter.com/G8i2aGLpqo
— ░vision░ (@visio_n7) February 21, 2021