Amrish Puri-birthday-special-mogambo-in- mr-india bollywood-films

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर खलनायकों की बात की जाए तो निश्चित रूप से अमरीश पुरी (Amrish Puri) का नाम सबसे पहले  आता है। अपने अभिनय से अमरीश पुरी किरदारों को इतना जीवंत बना देते थे कि असल जिदंगी में भी लोग उन्हीं नामों से जानने लग जाते हैं। बॉलीवुड के ‘मोगैंबो’ यानी अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पाकिस्तान के लाहौर (तब अविभाजित भारत) में हुआ था। 72 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह भारतीय फिल्मों के ऐसे खलनायकों में से एक थे जिसने कभी न मिट वाली छाप छोड़ी है। बड़ा कद और घूमती आंखों के साथ उन्होंने अभिनय की दुनिया वह मुकाम हासिल किया जिसके सपने हर कलाकार देखता है। अमरीश पुरी को हिंदी सिनेमा का अमर खलनायक कहा जाता है। गब्बर के बाद मोगैंबो को ही फिल्मी दुनिया का बड़ा खलनायक माना गया। तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके 5 दमदार किरदारों के बारे में बात करते हैं। जिन्हें निभाकर वो हमेशा के लिए अमर हो गए। 

    मोगैम्बो’ – मिस्टर इंडिया

    शेखर कपूर (Shekhar Kapur) की फिल्म मिस्टर इंडिया अपने जमाने की एक बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, जोनी लीवर, श्रीदेवी समेत कई छोटे बड़े कलाकार थे। लेकिन फिल्म में एक विलन था जो आज भी प्रचलित है। अमरीश पुरी जब फिल्म में गुस्से में कहते थे ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ सभी शांत हो जाते थे, एक्टर का ये अदांज दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

    इंद्रजीत चड्ढा – दामिनी

    इस फिल्म में अमरीश पुरी एक वकील होते हुए भी एक विलन का रोल निभाते हैं. जो बेहद कमाल का था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी के साथ सनी देओल के एक डायलॉग आज भी हिट है। वो है ”ये ढ़ाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है न आदमी उठता नहीं उठ जाता है।”

    ठाकुर बलदेव सिंह – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

    आपको फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे तो याद होगी? उस फिल्म में भी हमें अमरीश पुरी काजोल के पिता के किरदार में नजर आए थे। दर्शकों को फिल्म के दौरान उनसे नफरत हो गई थी, लेकीन आखिर में जब वो काजोल का हाथ छोड़ देते हैं। तो फिल्म का रुख पलट जाता है।

    ठाकुर दुर्जन सिंह – करण अर्जुन

    राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म रही है। इस फिल्म में हमें सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी साथ में नजर आई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने फिल्म के ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया है। जो आज भी लोगों को भुलाए नहीं भूलता। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले थे।

    भैरवनाथ – नगीना

    इस फिल्म में एक्टर की चाल से लेकर अदाकारी तक सब दर्शकों को पसंद आई थी, इस फिल्म में अमरीश पुरी का एक बेहतरीन डायलॉग है। जो आज भी खूब चर्चा में रहता है। इसपर हाल ही में एक गाना भी बना था। ये है ‘आओ कभी हवेली पर’