नकली अंगूठी देकर अभिषेक ने की थी ऐश्वर्या से सगाई

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह के एक लौते चिराग अभिषेक बच्चन का आज जन्म दिन हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं।

Loading

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह के एक लौते चिराग अभिषेक बच्चन का आज जन्म दिन हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं। अभिषेक के फ़िल्मी करियर का तो सबको पता ही हैं। उन्होंने अब तक कई फ़िल्मे की है जिनमे से कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर पाई हैं। अभिषेक ने कई हिट फिल्में अपनी बीवी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ की हैं।

इनकी पहली फिल्म साल 2000 में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और इसके बाद दोनों ने 2003 में फिल्म ‘कुछ न कहो’ में काम किया था। इसी के बाद दोनों की मुलाकाते बढ़ना शरू हो गई। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। 

उन्होंने बताया कि वह उस समय न्यूयॉर्क के एक होटल में थीं। तभी वहां अभिषेक आए और उन्हें बालकनी में घुटनों के बल बैठकर हॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया। लेकिन वो अंगूठी डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी। दअसल, शूटिंग में इतने व्यस्त थे कि अभिषेक को अंगूठी खरीदने का टाइम ही नहीं मिला।

इसके बाद उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी शुरू गई। उन्होंने जल्दी ही शादी कर ली और अब वह बॉलीवुड के सबसे अच्छे कपल्स में से एक हैं। उन्हें अब एक बेटी भी है। अभिषेक और ऐश्वर्या की कुछ हिट फिल्में जो एक बार तो जरुर देखनी चहिए।

1. गुरु


2. ढाई अक्षर प्रेम के 


3. कुछ न कहो 


4. धूम 2 


5. सरकार राज