शादी से पहले वरुण धवन के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचे अभिनेता

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल होने वाले हैं। डेविड धवन ने बेटे वरुण की शादी के लिए अलीबाग में खास व्यवस्था की है।

Loading

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) आज परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिनेता अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड हो रहे है। इसी बीच वरुण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, शादी से पहले वरुण धवन एक हादसे का शिकार हुए। दरअसल, अभिनेता ने अलीबाग में शानदार तरीके से शादी करने वाले है। वरुण और नताशा दलाल का पूरा परिवार अलीबाग पहुंच गया है। शादी के लिए अभिनेता वरुण शनिवार दोपहर को अलीबाग पहुंचे और उसी दिन उनके कार का एक्सिटेंड हो गया। गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में वरुण धवन बाल-बाल बच गए। 

बता दें, वरुण धवन बहुत व्यस्त थे जिस वजह से वो परिवार को शुक्रवार की बजाय शनिवार यानी 23 जनवरी को अपने घर से अलीबाग के लिए निकले। अलीबाग पहुंचने के करीब 4 घंटे पहले उनके कार का एक्सिटेंड हुआ। खबर के अनुसार, अलीबाग के रास्ते में में बहुत ज्यादा ट्रैफिक थी और शादी की रस्में शुरू होने से पहले उन्हें अलीबाग पहुंचना था। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का माइनर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे के बाद कार को छोटा डेंट आया। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by varundvn__1987 (@varundvnforalways)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GapShap Entertainment (@gapshap__)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal)  की शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल होने वाले हैं। डेविड धवन ने बेटे वरुण की शादी के लिए अलीबाग में खास व्यवस्था की है। और तो और शादी में शामिल होने वाले ह मेहमानों की प्राइवेसी का भी ख्याल रखा जा रहा है। खबर के अनुसार, वरुण और नताशा की शादी में सलमान खान, शाहरुख खान और अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। वरुण और नताशा की शादी के बाद 26 जनवरी को रिसेप्शन है। इसमें कई बॉलीवुड सितारें शामिल होने की उम्मीद हैं।