- मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती
मुंबई. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी है। वहीं जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि “मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं, अस्पताल में भर्ती हुआ हूं, अस्पताल के लोग प्रशासन को खबर दे रहे हैं। परिवार और स्टाफ के लोगों का भी टेस्ट हुआ है, रिपोर्ट आना बाकी है। जो भी लोग मुझसे पिछले 10 दिनों में मिले हैं वो सभी कृपया अपनी जांच कराए।”
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
वहीं अभिषेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, “आज मैं और मेरे पिता दोनों का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों को हल्का संक्रमण है। हमें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों को सभी का टेस्ट किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद”
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 11, 2020
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन को हल्का बुखार हैं। दोनों में ज्यादा लक्षण नहीं (असिम्पटोमैटिक) हैं। उम्मीद है दोनों जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि दो समय उनका हेल्थ बुलिटिन जारी करेंगे। फिलहाल दोनों का दूसरा टेस्ट किया जा रहा है, जिसका परिणाम 24 घंटे के भीतर आयेंगा।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने बेहद कम लक्षण दिखने पर ही कोरोना की जांच की जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर्स लगातार उनपर नजर बनाए रखे हैं।
अमिताभ बच्चन के पॉजिटिव आने के बाद पूरा देश और दुनियाभर के फैंस उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे है।