actor-jagdeep-death-news-legendary-actor-to-be-cremated-at-shia-kabristan-in-mumbai-died

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जगदीप का बुधवार की रात को निधन हो गया है। आज उन्हें मुंबई के मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ख़ाक कर दिया गया।

Loading

मुंबई.बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जगदीप का बुधवार की रात को निधन हो गया है। आज उन्हें मुंबई के  मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ख़ाक कर दिया गया।इस मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। जगदीप ने बॉलीवुड में कई फ़िल्मो में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता था। जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को  रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित उनके घर पर ही हुआ। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। जगदीप का अंतिम संस्कार आज  दोपहर 12 बजे के आसपास किया गया।

जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया लेकिन 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं। उन्होंने ”पुराना मंदिर” और ”अंदाज अपना अपना” में सलमान खान के पिता का यादगार किरदार निभाया। उनके परिवार में दो बेटे जावेद और नावेद जाफरी हैं।

ख़ास बात यह है कि जगदीप का एक्टिंग करने का अपना एक अलग स्टाइल था। उनका संवाद बोलने का तरीका काफी अलग था। जगदीप ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जगदीप के जाने से बॉलीवुड में हर कोई शोक में डूब गया है। यह साल बॉलीवुड के लिए काफी मनहूस साबित हो रहा है।