चर्चा में आए अभिनेता कार्तिक आर्यन, CPR के बारे में फैलाएंगे जागरूकता

इस वीडियो के साथ, वह आगे साबित करते हैं कि क्यों वह हमारे देश के सबसे बेस्ट युवा सुपरस्टार में से एक हैं और भारत में यूथ आइकन के रूप में माने जाते हैं। कार्तिक आर्यन के लिए अधिक सम्मान!

    Loading

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लगातार अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस साल अभिनेता एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसी बीच अभिनेता ने सीपीआर के बारे में जागरूकता फैलाने का काम उठाया है। कार्डिएक अरेस्ट लंबे समय से सभी आयु समूहों में मौतों का एक सामान्य कारण रहा है। अपने प्रियजनों को कार्डियक अरेस्ट से बचाने का एक तरीका सीपीआर के प्रभावी स्किल्स को सीखना है। 

    कार्तिक आर्यन नेटिज़न्स को इसके बारे में जागरूक करते हैं और लोगों को आईकेयर – कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा आयोजित एक वर्कशॉप में शामिल होने के लिए इनकरेज करते हैं। वह एक वीडियो के माध्यम से इस वर्कशॉप के महत्व के बारे में बात करते हैं, जहां उन्होंने कहा, “जीवन नाजुक और कीमती है और सभी आयु समूहों में अचानक मृत्यु का प्रमुख कारण कार्डियक अरेस्ट है। और अगर आपको सीपीआर या कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन को सिखाया जाता है तो आप किसी की जान बचा सकते हैं अगर आपके सामने किसी को कार्डियक अरेस्ट हुआ हो। आईकेयर द्वारा आयोजित की जा रही एक घंटे की वर्कशॉप के साथ इस जीवन रक्षक स्किल को सीखें। यह वर्कशॉप कार्डियोलॉजिस्ट के द्वारा संचालित की जायेगी जिन्होंने बहुत अधिक मौतों को देखा है जिन्हें रोका जा सकता था।” 

    वह आगे कहते हैं कि कैसे हम एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं और लोगों के जीवन को बचाने में मदद कर सकते हैं, “यह हमारे लिए कदम उठाने और अपने कम्युनिटी में सक्रिय होने का समय है। हम कर सकते हैं और हम जल्द ही उन देशों के बराबर हो जाएंगे जहां 15 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग सभी लोग सीपीआर जानते हैं। आइए इसे एक साथ करें। ”

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    अब इस तरह की एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप के बारे में प्रचार करना एक युवा सुपरस्टार के लिए वास्तव में बहुत अच्छी बात है। पिछले साल महामारी के दौरान, कार्तिक ने महामारी के दौरान क्या करें और क्या न करें के बारे में सही जानकारी फैलाने का कदम उठाया था, अपने मजाकिया अंदाज से उन्होंने अपने प्रशंसकों को सुरक्षा का भी संदेश दिया था। अब इस वीडियो के साथ, वह आगे साबित करते हैं कि क्यों वह हमारे देश के सबसे बेस्ट युवा सुपरस्टार में से एक हैं और भारत में यूथ आइकन के रूप में माने जाते हैं। कार्तिक आर्यन के लिए अधिक सम्मान! (PR)