कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रभास ने दान किए 4 करोड़

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारन लोग घर में बैठे है। इसी दौरान भारत में 21 दिन का लॉकडाउन जारी किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक हालत पर काफी असर पड़ रहा है। इसलिए इस मुश्किल के समय

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारन लोग घर में बैठे है। इसी दौरान भारत में 21 दिन का लॉकडाउन जारी किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक हालत पर काफी असर पड़ रहा है। इसलिए इस मुश्किल के समय पर मनोरंजन इंडस्ट्री के स्टार्स मदद करने के लिए आगे आए है। खबर मिली है की, साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने लोगो की मदद करने का फैसला लिया है।

साउथ के कई स्टार्स ने केंद्र और राज्य सरकार को पैसे डोनेट किए है। इसी बीच अब प्रभास ने भी कोरोनावायरस की जंग से लड़ने के लिए 4 करोड़ रूपये दान किए है। प्रभास ने गुरुवार प्रधानमंत्री राष्ट्रिय कोष में 3 करोड़ रुपये दान किए है। इसी के साथ 50-50 लाख रुपये आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं।

प्रभास से पहले तेलुगू एक्टर और राजनेता पवन कल्याण 2 करोड़, उनके भतीजे रामचरण 70 लाख रुपये, उनके तेलुगू सुपर स्टार पिता चिरंजीवी 1 करोड़ रुपये और युवा सुपर स्टार महेश बाबू 1 करोड़ रुपये दान किए है।