देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के पति गगन गबरू पर लगाए गंभीर आरोप, कहा ‘तू जेल में सड़ेगा…’

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने दोस्त दिव्या भटनागर के पति गगन गबरू पर गंभीर आरोप लगाए है।

  • दिव्या भटनागर के निधन के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा
  • एक्ट्रेस के पति गगन गबरू को लेकर किया बड़ा खुलासा

Loading

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) सोमवार सुबह निधन हो गया है। टीवी अदाकारा का निधन सोमवार सुबह कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुआ है। दिव्या के निधन से टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना होने के बाद टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या को अस्पताल भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और कुछ दिनों से वो वेंटिलेटर पर थी। जिसके बाद अदाकारा ने गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में सोमवार की सुबह आखिरी सांस ली। वह 34 साल की थीं। दिव्या भटनागर के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते नजर आई। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)  दोस्त दिव्या भटनागर के पति गगन गबरू (Gagan Gabru) पर गंभीर आरोप लगाती नजर आई। 

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के पति को एक्सपोज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अदाकार दोस्त दिव्या के बारे में बात करते हुए बोलती है ‘दिव्या भटनागर मेरी दोस्त होने के साथ एक अच्छी इंसान थी। उन्हें अपने रिलेशनशिप में धोका मिला है।‘ दिव्या के पति गगन गबरू के बारे में खुलासा करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने आगे बताया ‘उनका परिवार दिव्या के नाम का इस्तेमाल कर रहा है और पब्लिसिटी बटोर रहा है। दिव्या के मां ने उनके पति पर जालसाजी का आरोप लगाया है।‘

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकी अपनी बात बताते हुए उन्होंने कहा ‘शोषण करने के आरोप के चलते गगन गबरू ने 6 महीनों तक जेल में था। मुंबई में वो बल पर रह रहा था। वो दिव्या के साथ मारपीट करता था और उन्हें मानसिक तनाव देता था।‘ टीवी एक्ट्रेस ने धमकी देते हुए वीडियो में आगे कहा ‘तू जेल में ही सड़ेगा।’

देवोलीना भट्टाचार्जी ने पोस्ट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अदाकारा लगातार रोती नजर आ रही है इससे साफ़ है कि दोस्त दिव्या भटनागर के निधन से देवोलीना बहुत दुखी है।