ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ने की बॉक्सर से शादी, वायरल हुई तस्वीरें

मानसी नाईक मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। पिछले काफी समय से उनकी शादी चर्चा में बनी हुई है। मानसी और प्रदीप एक दूसरे को लगभग साल भर से डेट कर रहे थे।

Loading

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की हमशक्ल कहलाने वाली मानसी नाईक (Manasi Naik) ने मंगलवार को धूमधाम से अपने बॉक्सर बॉयफ्रेंड से शादी रचाई है। इसके साथ ही मानसी नाईक ने अपनी शादी से जुड़ीं कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए शेयर की हैं। जिसमें वो बला की खूबसूरत दिखाई दीं। आपको बात दें, मराठी अदाकारा मानसी का चेहरा हुबहू ऐश्वर्या राय से मिलता है। यही वजह है कि मानसी नाईक अपने लुक के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें, अदाकारा मानसी ने पुणे में बॉक्सर प्रदीप खरेड़ा से शादी की है। शादी के खास मौके पर मानसी ने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ से इंस्पायर्ड गेटअप किया था। उनका पहना हुआ लहंगा सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

मानसी नाईक ने शादी से जुड़ीं बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ‘’मन्नतों से मांगी हुई जन्नत की दुनिया से आई हूं ..! मैं अपने पापा की शहजादी हूं ना…  इसलिए बहुत किस्मत वाले को अपना हमसफर बनाऊंगी।” आप देखें इन शानदार तस्वीरों को- 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manasi Naik Kharera (@manasinaik0302)

 

मानसी नाईक (Manasi Naik) ने तस्वीरों के साथ-साथ कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर एक के बाद एक शेयर किए हैं। जिन्हें फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। इसके साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, ‘मिस्टर और मिसेज खरेड़ा…’  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manasi Naik Kharera (@manasinaik0302)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manasi Naik Kharera (@manasinaik0302)

 

बता दें, मानसी नाईक मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। पिछले काफी समय से उनकी शादी चर्चा में बनी हुई है। मानसी और प्रदीप एक दूसरे को लगभग साल भर से डेट कर रहे थे।