ajay-devgn-promoting-immunity-medicine-fans-says-i-tried-vimal-pan-masala-after-listening-you

लॉकडाउन खुलने के बाद अजय देवगन एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देंगे।

    Loading

    Ajay Devgan bought a luxurious bungalow in Juhu, not 60 crores but this is the price: कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। कई लोगों की इस दौरान नौकरी चली गई है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारें ऐसे भी है जिन पर कोरोना और लॉकडाउन का असर दिखाई नहीं दे रहा है। लॉकडाउन पीरियड में महानायक अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सनी लियोनी से लेकर टीवी अभिनेत्री निया शर्मा तक ने मुंबई में कोरोड़ो का घर खरीदे हैं। पिछले दिनों इस लिस्ट में अभिनेता अजय देवगन ने भी अपने परिवार के लिए घर खरीदा। एक मीडिया हाउस से बातचीत में अजय देवगन के प्रवक्ता ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अजय ने मुंबई में अपने घर के करीब एक नया बंगला खरीदा है। अभिनेता ने यह नया घर कितने के खरीदा इसको लेकर उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी।

    उस समय मीडिया में यह खबर तेज थी कि अजय देवगन ने अपने परिवार के लिए ये नया बंगला 47.50 करोड़ में खरीदा हैं। इसके बाद अब इस बंगले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। Zapkey.com ने अपने रिपोर्ट में बताया कि विशाल देवगन (अजय देवगन का असली नाम) ने 29 दिसंबर 2020 को भावेश बालकृष्ण वालिया से यह बंगला खरीदा है। अभिनेता ने इस घर के लिए 2 करोड़ 37 लाख 50 हजार का भुगतान स्टांप शुल्क के लिए किया है। अजय का ये नया बंगला 474.4 स्क्वॉयर मीटर में फैला हुआ है और कंस्ट्रक्टेड एरिया 6,500 स्कवॉयर फुट है। अजय देवगन अभी ‘शिव शक्ति’ बंगले में रह रहे हैं जो कि इसी प्लॉट के पास है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो, लॉकडाउन खुलने के बाद अजय देवगन एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देंगे। इस लंबी लिस्ट में ‘आरआरआर’, ‘मैदान’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘मेडे’, ‘थैंक गॉड’, ‘रुद्र’ जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा अभिनेता ‘सूर्यवंशी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे।