ajay-devgn

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के निवासियों की मदद करने की अपील की है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। लॉकडाउन के चलते कई गरीब परिवार मुश्किल में फंस गए है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के निवासियों की मदद करने की अपील की है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की अपील की है। 

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलप्ध कराए जा रहे हैं। हम (एडीएफ) 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं लोगों से विनती करता हूं कि आगे आए और डोनेट करें।”

बता दे कि, देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज है। इनमे मुंबई सबसे पहला शहर है। मुंबई में कोरोनावायरस से 34,018 लोग संक्रमित हो चुके है। वही, अब तक 1,097 लोगों की मौत हो गयी है।