आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में हुई अजय देवगण की एंट्री, पहली बार साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की जोड़ी 22 साल पहले फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम करते दिखाई दिए थे।

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लगातार फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया था जोकि सोशल मीडिया पर छा गया। इसमें आलिया लेडी डॉन गंगूबाई की भूमिका में दिखाई दीं। इसी बीच ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) की एंट्री हुई है। 

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अजय देवगन ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग मुंबई में शुरू की… संजय लीला भंसाली के साथ अजय देवगन 22 साल के बाद काम करेंगे… आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।’ 

     

    बता दें, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की जोड़ी 22 साल पहले फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम करते दिखाई दी थी। इस फिल्म में अजय के अलावा सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी साथ नजर आई थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ℬᴏʟʟʏᴡᴏᴏᴅ 🥀 (@bollyfitooor)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by NS Movie Reviews (@nsmoviereviewss)