बिग बॉस ओटीटी से कटा अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा का पत्ता
बिग बॉस ओटीटी से कटा अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा का पत्ता

    Loading

    करण जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) काफी धूम मचा रहा। आए दिन इस शो में कोई ना कोई ट्विस्ट आ रहा हैं। इस शो में लगातार आने वाले सरप्राइज को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वीकेंड का वार में शो के होस्ट करण जौहर ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दे दिया हैं जिसने फैंस को तगड़ा झटका दिया हैं। आपको बता दे कि बिग बॉस ओटीटी से इस हफ्ते दो लोगों का पत्ता साफ़ हो गया हैं। इस शो के एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस 13 जे विजेता सिद्धार्थ शुक्ल (Sidharth Shukla) को याद करते हुआ हैं।

    फिर करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट्स तक बिग बॉस देख रहे ऑडियंस के सवाल पहुंचाए .इसके बाद करण ने बिग बॉस ओटीटी से बेघर होने वाले सदस्यों का नाम सबके सामने रिवील किया। जैसे ही करण ने यह बताया की मिलिंद गाबा बिग बॉस के घर से बेघर हुए है लकिन उसके साथ उनकी कनेक्शन अक्षरा सिंह का भी बिग बॉस के घर से पत्ता काट चुका है तब जाकर सभी हैरान हो गए। कंटेस्टंट्स के साथ साथ ऑडियंस भी अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन से शॉक हो गए हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Voot Select (@vootselect)

    अपने एलिमिनेशन पर अक्षरा सिंह इमोशनल हो गई। यही नहीं बल्कि अक्षरा ने नेहा को सॉरी भी बोला। अक्षरा ने बिग बॉस के घर को छोड़ते वक्त कहा की उन्हें जितना समझ आया उन्होंने उतना ही गेम खेला हैं। बता दे कि इस स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड में रोनित रॉय और ऋचा चड्ढा नजर आये। उन्होंने बिग बॉस के घर में खूब धमाल मचाया। बिग बॉस के घर में फ़िलहाल कंटेस्टेंट्स के रूप में मूस जट्टाना, दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापत, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट नजर आ रहे हैं।