अक्षय कुमार-ऋतिक रोशन के पड़ोसी बने अजय देवगन, लॉकडाउन में खरीदा 60 करोड़ का बंगला

पिछले एक साल से अजय और उनकी पत्नी काजोल नए घर की तलाश में थे।

    Loading

    Akshay Kumar-Hrithik Roshan’s neighbor Ajay Devgan, bought 60 crore bungalow in lockdown: महानायक अमिताभ बच्चन, फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), विक्रांत मेस्सी, अर्शी खान (Arshi Khan), टीवी अभिनेत्री अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के बाद अब बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने लिए नया आशियाना खरीद लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने अपने परिवार के लिए मुंबई में नया अलीगान बंगला खरीदा है। लॉकडाउन में जहां लोगों की नौकरी जा रही है वहीं बॉलीवुड और टीवी के ये सेलेब्स करोड़ो की लग्जरीयस प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। 

    अजय देवगन के करीबी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘वह जहां रह रहे हैं उसी जगह लेकिन थोड़ी दूरी पर अभिनेता ने एक घर खरीदा है। यानी यह बंगला उनके घर शिवशक्ति से ज्यादा दूर नहीं है। अजय ने यह घर कितने में खरीदा है इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई नहीं लेकिन अजय देवगन और काजोल की इस प्रपॉर्टी की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

     

    बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से अजय और उनकी पत्नी काजोल नए घर की तलाश में थे। यह आलिशान घर खरीदने के बाद अब ऐसा लगता है उनकी तलाश खत्म हो गई है। अजय देवगन के पड़ोस में अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, धमेंद्र और अमिताभ बच्चन रहते है। मालूम हो कि दिसंबर 2020 में बिग बी ने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन इसे अप्रैल 2021 में रजिस्ट र कराया गया है। अभिनेत्ता ने स्टांरप ड्यूटी  के लिए रजिस्टरर ऑफिस में 62 लाख रुपये का भुगतान किया है।