akshay-kumar-saddened-to-hear-balbir-singh-demise-news-tweets

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने भी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया है।

Loading

मुंबई. एक तरफ देश में कोरोनावायरस के कारण खौफ का माहौल बन गया है। तो वही दूसरी तरफ खेल जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। हॉकी लेजेंड और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। बलबीर सिंह की निधन की खबर से खेल जगत एवं मनोरंजन जगत के लोक शोक में डूब गए है। ऐसे में बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने भी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। मुझे अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला था और इस बात के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं। वे बहुत बेहतरीन व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं।’

आपको बता दें कि, बलबीर सिंह सीनियर पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वही, वह 18 मई से बेहोशी की हालत में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत चंडीगड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, सोमवार को उनका अस्पताल में निधन हो गया।