Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का दूसरा म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल पार्ट 2’ (Fihaal 2) रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, कृति सैनन (Nupur Sanon) की बहन नुपूर सैनन संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी अक्षय कुमार ने ‘फिलहाल’ गाने का पहला पार्ट रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस दूसरे भाग को भी बी प्राक ने गाया है। यह गाना एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें दो प्रेमी समाज के बनाए नियमों की वजह से एक नहीं हो पाते।

    इस गाने का नाम फिलहाल 2 मोहब्बत (Filhaal 2 Mohabbat) है। अक्षय कुमार इस गाने की अनाउंसमेंट से पहले ही फैंस को खुश कर चुके हैं। अब उन्होंने गाने का नया रोमांटिक पोस्टर शेयर कर के फैंस को खुश कर दिया है। अक्षय कुमार ने रोमांटिक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘कुछ कहानियां हमेशा हमारे साथ रहती हैं। फिलहाल 2 मोहब्बत का टीजर 30 जून को रिलीज हो रहा है।’ अक्षय के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। सभी कह रहे हैं कि उन्हें अब गाने का इंतजार नहीं हो रहा है। फिलहाल 2 मोहब्बत गाना बी प्राक ने गाया है और इसके बोल जानी ने लिखे हैं। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो इस गाने के वीडियो में अक्षय और नुपुर के साथ एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    पहले ‘फिलहाल’ गाने में अक्षय कुमार ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। गाने में दिखाया जाता है कि कैसे उनकी पूर्व प्रेमिका का एक्सिडेंट हो जाता है और वह उसे अस्पताल ले जाते हैं। इस दौरान दोनों को पुरानी यादे ताजा होने लगती हैं। अंत में दोनों के पति-पत्नी आते हैं दोनों की आंखों में आंसू होते हैं और फिर दोबारा अलग हो जाते हैं।