pushpa

    Loading

    मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपकमिंग फिल्म पुष्पा (Pushpa) को लेकर चर्चाओं में है। कई भाषाओं में बनने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। इस फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर इस फिल्म को मेकर्स 2 भागों में रिलीज करने वाले हैं। जिसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 

    अब लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा के लिए पूरे 50 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस वसूल रहे हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के प्रोड्यूसर पिता अल्लू अरविंद के साले साहब मुत्तमसेट्टी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। मुत्तमसेट्टी अपने बैनर मुत्तमसेट्टी मीडिया और निर्माता कंपनी मैत्री मूवीज मेकर्स के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म पुष्पा का धांसू टीजर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

    हाल ही में एक्टर को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस बात की जानकारी एक्टर ने दी थी, जिसके बाद एक्टर ने खुद को क्वारंटाइन कर दिया था और वो होम आइसोलेशन में लंबे वक्त तक रहे थे। इसके बाद उनके फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की थी। अब अल्लू अर्जुन ठीक हो गए हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कोरोना फ्री होने के बाद पहली बार अपने बच्चों से मिलते नजर आए थे।