amitabh-bachchan-shared-lord-krishna-photo-and-wished-fans-on-janmashtami

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह हर एक बात अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। 

आज और कल दो दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। लेकिन, इस साल कोरोना के चलते यह त्यौहार सिंपल तरीके से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने भगवान कृष्ण की एक मोहक तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएँ । 🙏🙏

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएं’। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बच्चन साहब को भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।   

इससे  पहले अमिताभ बच्चन ने खुद की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ‘यहां कुछ लोगों के साथ, उनके विचारों पे उत्तर दिए। कुछ स्वयं सोच विचार किया, कुछ पुराने क्रिकेट मैच देख, कुछ समय विश्राम किया। एक documentary देखी, नाम ना बताऊंगा। दवाओं का सेवन किया, मोबाइल में और कितने गुण छुपे हैं उनका ज्ञान प्राप्त किया। अब फिर सम्पर्क कर रहा हूं आप सभी देवजनों व देवियों के साथ और कुछ ही देर में शयन। दिन कट गया, कल फिर इसी दिनचर्या से दिन कटेगा- स्थिर, शांत, सुनसान।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

यहाँ कुछ लोगों के साथ , उनके विचारों पे उत्तर दिए ; कुछ स्वयं सोच विचार किया ; कुछ पुराने क्रिकेट मैच देखे , कुछ समय विश्राम किया ; एक documentary देखी ; नाम ना बताऊँगा 😁 ; दवाओं का सेवन किया ; मोबाइल में और कितने गुण छुपे हैं उनका ज्ञान प्राप्त किया ; अब फिर सम्पर्क कर रहा हूँ आप सभी देवजनों व देवियों के साथ ; और कुछ ही देर में शयन । दिन कट गया ; कल फिर इसी दिनचर्या से दिन कटेगा – स्थिर , शांत , सुनसान प्रणाम

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

बता दे कि हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। अमिताभ के अलावा अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालाँकि, अब बच्चन परिवार पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चूका हैं।