Amitabh Bachchan. Celebrity, Entertainment

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ने की कोशिश करते रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक क्यूट बेबी को देखा जा सकता है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर एक क्यूट बेबी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेबी की मां उसे अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ का पॉपुलर सॉन्ग ‘खईके पान बनारस वाला’ पर डांस करवा रही है। इस गाने में बेबी डांस करते हुए नर्वस और उत्साहित हो रहा है। इसके साथ वह बेहद क्यूट एक्सप्रेशंस भी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,  ‘हाहाहा…बेचारा… लेकिन कितना क्यूट था।’  

बता दे कि अमिताभ बच्चन कोरोना ग्रस्त हो गए थे। अमिताभ के अलावा अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालाँकि अब बच्चन परिवार ने कोरोना से जंग जीत ली है।