अमिताभ का प्रशंसकों को संदेश, कहा – प्रार्थना के लिए ‘हृदय पूर्वक आभार’

Loading

मुंबई. शनिवार को महानायक अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद बच्चन परिवार जल्द ठीक होने की प्रार्थना पूरे देश भर से की गई। इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा, प्रार्थना के लिए ‘हृदय पूर्वक आभार’।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।”

बता दें कि, शनिवार को अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद वह मुंबई के नानावटी अस्पातल में भर्ती हो गए। वहीं कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी थी। 

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने बेहद कम लक्षण दिखने पर भी कोरोना की जांच की जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर्स लगातार उनपर नजर बनाए रखे हैं।

अमिताभ बच्चन के पॉजिटिव आने के बाद पूरा देश और दुनियाभर के फैंस उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे है।