amul-dairy-makes-animation-anushka-sharma-and-virat-kohli-baby-girl-birth

अमूल इंडिया (Amul Dairy) के इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड ग्राफिक शेयर किया गया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 11 जनवरी को बच्ची के माता पिता बन गए हैं। यह खबर मिलते ही हर कोई विरूष्का (Virushka) को बधाई दे रहा है। इसी बीच देश की फेमस डेयरी उत्पाद कंपनी अमूल (Amul Dairy) ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बेटी के जन्म पर अनोखे अंदाज में बधाई दी है।

अमूल इंडिया (Amul India) के इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड ग्राफिक शेयर किया गया है। इस ग्राफिक में विरूष्का अपनी बच्ची की देखभाल करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, बच्ची को एक झूले में दिखाया गया है। अमूल ने इस ग्राफिक के साथ एक मैसेज भी लिखा है। ‘इस डिलीवरी पर हुए बोल्ड।’ इसके साथ ही अमूल की ओर से इस ग्राफिक के कैप्शन में लिखा गया है, ‘अनुष्का और विराट के घर बेटी का जन्म।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amul – The Taste of India (@amul_india)

अमूल इंडिया (Amul India) की इस पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया है। कई लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। वही, कुछ लोग अमूल पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। कई लोगों ने सवाल किया है कि 11 जनवरी को पहलवान बबीता फोगाट ने भी बच्चे को जन्म दिया है, उन पर पोस्ट क्यों नहीं किया गया।