हाल ही में सना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।
हाल ही में सना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।

सना खान (Sana Khan) ने अनस सैयद (Anas Syed) से 20 नवंबर को एक निजी समारोह में निकाह किया था। बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकीं सना खान शादी से पहले मेल्विन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थी।

Loading

बॉलीवुड को बाय-बाय कह चुकी सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपनी मैरिज लाइफ एन्जॉय कर हैं। हाल ही में सना पति अनस सैयद (Anas Syed) के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए थे। इसके बाद अदाकारा सना ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए थे। एक बार फिर कश्मीर में ली गई इस कपल की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं । इस बार यह तस्वीर सना खान ने नहीं बल्कि उनके पति अनस सैयद ने पोस्ट की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ अनस सैयद ने लिखा ‘माशाल्लाह बनाने वाले ने क्या खूब बनाया है।’ तो वहीं सना लिखती है ‘आप इसमें से एक हैं।’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnasSaiyad (@anas_saiyad20)

सना खान ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो ठंड का मजा लेती दिखाई दी थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने खुलासा किया था कि ‘अदाकारा कैसे गरम पानी, बादाम की चाय और शहद के जरिए अपने बॉबी को गर्म रख रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

मालूम हो कि सना खान (Sana Khan) ने अनस सैयद (Anas Syed) से 20 नवंबर को एक निजी समारोह में निकाह किया था। इसके बाद शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज अदाकारा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्होंने इसके साथ एक प्यारा मैसेज भी लिखा था। 

बिग बॉस’ कंटेस्टेंट रह चुकीं सना खान शादी से पहले मेल्विन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थी। मेल्विन लुईस से धोखा मिलने के बाद सना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।  ब्रेकअप के बाद सना ने  लुईस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।