anil-dhawan-said-varun-dhawan-and-natasha-dalal-wedding-reception-will-not-happen

वरुण (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) की शादी के बाद उनके रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही थी।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 24 जनवरी, 2021 को शादी कर ली है। दोनों की शादी अलीबाग स्थित एक लग्ज़री रिसॉर्ट में हुई। इन दोनों की शादी में उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वरुण (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) की शादी के बाद उनके रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही थी।

कई लोगों का कहना था कि वरुण (Varun Dhawan) और नताशा 2 फरवरी को रिसेप्शन देने वाले हैं। वहीं, इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब वरुण के चाचा अनिल धवन ने रिसेप्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

वरुण के चाचा अनिल धवन (Anil Dhawan) ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि 2 फरवरी को वरुण और नताशा का रिसेप्शन को कोई योजना नहीं बनाई गई है। अनिल ने बताया कि, ‘ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा कुछ होगा, तो हम तारीख तय करेंगे। शादी के बाद हर कोई अपनी-अपनी चीजों में बिजी है। आप जो भी सुन रहे हैं वो सच नहीं है। वरुण और नताशा अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए निकल गए हैं। 

बता दें कि वरुण (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) की शादी की रस्में 22 जनवरी से शुरू हो गई थी। अनिल धवन ने बताया कि मेहँदी से लेकर संगीत समारोह तक सभी लोगों ने काफी एन्जॉय किया। वहीं, वरुण की शादी इस पीढ़ी की आखिरी शादी थी।