पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरी दोस्त अनीता हसनंदानी, कहा ‘मैं उसे जानती हूं और ये सच नहीं है’

    Loading

    मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में बीते कुछ दिनों से उथल-पुथल मची हुई है. पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा (Karan Mehra) पर उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) ने मारपीट के आरोप लगाए हैं और पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अब एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 (Naagin 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं. पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। वहीं पर्ल की दोस्त और एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी(Anita Hassanandani) ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। 

    अनीता ने पर्ल के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘उठकर पर्ल वी पूरी को लेकर ये बकवास खबर सुनी। मैं उसे जानती हूं और ये सच नहीं है. सच हो भी नहीं सकता। सब झूठ है और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा. लव यू पर्ल वी पुरी।’ अनीता के इस पोस्ट पर फैंस और बाकी सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं और वे भी इस हैशटैग को सपोर्ट कर रहे हैं। वैसे अभी तक पर्ल की टीम की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है। बता दें कि अनीता और पर्ल नागिन 3 में साथ काम कर चुके हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

    बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। एक महिला और उसके परिवार वालों ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। फिलहाल पर्ल पुलिस की कस्टडी में हैं। पुलिस ने स्टेमेंट जारी कर बताया कि इंसिडेंट पुराना है, लेकिन माइनर के शिकायत दर्ज होने के बाद केस को रजिस्टर किया गया। डीसीपी जोन 2 संजय पाटिल ने इस मामले पर कहा, ये इंसिडेंट पुराना है, लेकिन 17 साल की माइनल विक्टिम अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन आई और शिकायत दर्ज कराई। हमने आईपीसी के सेक्शन 376(रेप) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस एक्ट(POSCO) के तहत केस को दर्ज किया है।

    बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे. उन्होंने 2013 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 2013 में टीवी सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भा ना माने बदतमीज दिल’ से मिला। 

    इसके बाद ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, एकता कपूर के ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई सीरियल्स में देखा गया। एक्टर को सबसे ज्यादा पहचान मिली एकता कपूर के नागिन 3 से इस शो में वह सुरभि ज्योति के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इसके अलावा पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।