Sushant would not commit suicide, he was courageous: Ankita Lokhande

आज सुशांत के निधन के एक महीने बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज एक महीना पूरा हो गया हैं। सुशांत की मौत से उनका परिवार और करीबी दोस्तों को बड़ा झटका लगा था। सुशांत के जाने से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सदमे में थी। आज सुशांत के निधन के एक महीने बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है।

अंकिता लोखंडे ने इंस्टग्राम पर मंदिर के सामने जलते हुए एक दीये की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘भगवान के बच्चे’।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

CHILD Of GOD 😇

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

एक्टर की मौत बाद अंकिता,दोस्त संदीप सिंह के साथ सुशांत के पिता से मिलने उनके घर भी गयी थीं। सुशांत और अंकिता ने ज़ी टीवी का पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में एक साथ काम किया था। जिसके बाद वह रिलेशनशिप में आ गए थे। लेकिन, साल 2016 में यह जोड़ी अलग हो गयी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक महीना हो गया है आज 😞 ‘’अब तो कभी फ़ोन भी नहीं आएगा तेरा ‘’

A post shared by Mukesh Chhabra CSA (@castingchhabra) on

वहीं सुशांत की फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी एक्टर को याद किया है। उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी और सुशांत की तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘एक महीना हो गया है आज, अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा’।