ankita-lokhande-shares-her-unseen-mehndi-ceremony-photo-in-her-instagram-story

अंकिता अपने ब्वॉयफ़्रेंड विक्की जैन के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Loading

मुंबई. टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंकिता (Ankita Lokhande) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अंकिता अपने ब्वॉयफ़्रेंड विक्की जैन के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में अंकिता(Ankita Lokhande) और उनकी बहन अशिता ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)  की शादी की चर्चा शुरू हो गई है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता  (Ankita Lokhande) ने अपने इंस्ट्रग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इन तस्वीरों को देखकर कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने चोरी-छिपे मेहंदी सेरेमनी पूरी कर ली है। इन तस्वीरों में अंकिता बेहद खुश नज़र आ रही हैं। वहीं, अब अंकिता (Ankita Lokhande) के फैंस ने उनसे उनकी और विक्की जैन की शादी सवाल करना भी शुरू कर दिया है। 

अंकिता (Ankita Lokhande) के अलावा, उनकी बहन आशिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता मेहंदी लगवाती हुई नज़र आ रही हैं। वहीं, आशिता अंकिता को गले लगाते  दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

मालूम हो कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) विक्की जैन को काफी लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ नज़र आते हैं। वहीं, अंकिता अक्सर विक्की के परिवार संग दिखाई देती हैं। ऐसे में अब उनकी शादी की बात सामने आ रही है।