अंकिता लोखंडे ने शेयर की पवित्र रिश्ता 2.0 का पहला टीज़र

    Loading

    टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। अंकिता इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजूपत के निधन के बाद से अंकिता लोखंडे लोगों के बीच ज्यादा चर्चा में रहने लगी हैं। कभी एक्ट्रेस को उनकी फोटोज़ की वजह से ट्रोल किया जाता है तो कभी वीडियो की वजह से। यही नहीं बल्कि कभी कभी अंकिता अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन की वजह से भी खबरों में छाई रहती हैं। लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस अपने अपकमिंग सीरियल ‘पवित्र रिश्ता 2.0’  को लेकर काफी चर्चा में हैं।

    मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता का सीक्वल पवित्र रिश्ता 20 के साथ अंकिता लोखंडे जल्द लौट रही है। वही आपको बता दे कि आज अंकिता ने सीरियल का पहला टीज़र भी रिलीज़ कर दिया है। साल 2009 में ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए अंकिता लोखंडे और दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इस शो के साथ साथ अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला हैं। यह वही सीरियल है जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। अब जल्द ही इसका दूसरा भाग दर्शकों के बीच आने वाला है और इस बार सुशांत सिंह की जगह लेंगे टीवी एक्टर शहीर शेख।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

     

    आपको बता दे की सीरियल पवित्र रिश्ता 2.0 का पहला टीज़र भी जारी कर  दिया गया हैं। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरियल का टीज़र जारी कर दिया है जिसमें किसी की झलको तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन सीरियल का नाम बड़ी खूबसूरती से लिखा हुआ दिख रहा है। इस टीज़र वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा है, ‘कुछ कहानियां आपको प्यार में विश्वास दिलाती हैं। देखिए एक ऐसी ही एक प्रेम कहानी #ZEE5 पर’।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

    आपको बता दें कि पवित्र रिश्ता’ आज से 11 साल पहले प्रसारित हुआ था। इस शो को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला हैं। करीब चार साल तक चले इस सीरियल को आठ साल पहले बंद कर दिया गया। साल 2009 में शुरू हुए इस धारावाहिक में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अर्चना और मानव का मुख्य किरदार निभाया था। इस धारावाहिक और अंकिता- सुशांत की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब देखना होगा कि मानव के रूप में शहीर शेख फैंस के दिलों में अपनी कितनी जगह बना पाते हैं।

    वैसे आपको पवित्र रिश्ता 2.0 का टीज़र कैसा लगा ? कमेंट बॉक्स में बताएं।