बोनी कपूर ने बताया अंशुला कपूर हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की तबीयत ठीक नहीं है। अंशुला को शनिवार 5 जून की देर रात अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया। अंशुला कपूर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि घबराने की बात नहीं है। अंशुला की बहन जान्हवी कपूर अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए पहुंची थीं। रिपोर्ट्स की माने तो 5 जून की रात को अंशुला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अंशुला ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अंशुला की तबीयत के बारे में उनके पिता बोनी कपूर(Boney Kapoor) ने जानकारी दी है।

    स्पॉटबॉय से बातचीत में बोनी कपूर ने बताया है कि ‘अंशुला रूटीन टेस्ट और चेकअप के लिए अस्पताल में थी। वह अब एक दम ठीक हैं और अब घर वापस आ गई हैं। जिन लोगों को उनकी चिंता हो रही थी वह अब स्ट्रेस लेना बंद कर सकते हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला कपूर शनिवार को अपने ब्लड और शुगर लेवल के चेकअप के लिए अस्पताल गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला को समय समय पर अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना पड़ता है। यह एक रूटीन चेकअप था।

    अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के बहुत करीब है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे अंशुला अमेरिका से भारत वापस आ गई थीं। उन्होंने बताया मेरी बहन अंशुला ने बहुत सेक्रिफाइस किए हैं। उन्होंने अमेरिका से अपनी पढ़ाई की। वह ग्रेजुएट हुई और भारत वापस आ गई ताकि मैं अकेला ना महसूस करुं। वह मेरी जिंदगी को अपनी जिंदगी की तरह देखती हैं। वह घर चलाती है ताकि मैं काम कर सकूं। बिना माता-पिता के रहना बहुत मुश्किल है। एक बच्चे को जिम्मेदार बनना पड़ता है ताकि दूसरा अपनी जिंदगी एंजॉय कर सके, केयरफ्री रह सके। क्योंकि एक्टिंग करना मतलब दुनिया को टेक ऑन करना है। आपको अलग जगहों पर अलग समय में जीना होता है। तो मुझे लगता है उन्होंने मेरे लिए बहुत बलिदान दिए हैं।