पत्रकार के इस दावे पर भड़के अनुपम खेर कहा- ‘शर्म आनी चाहिए’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर (Kirron Kher) इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और उनका इलाज जारी है। किरण खेर का मुंबई में इलाज चल रहा है। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अप्रैल महीने में उनकी बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने बताया था कि किरण को मल्टीपल माइलोमा की शिकायत है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। इसके बाद से वो समय-समय पर किरण खेर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते रहते हैं। लेकिन इसी बीच अनुपम खेर का एक ट्वीट सुर्खियों में आया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने एक पत्रकार जो जमकर फटकार लगाई है।

    दरअसल, हाल ही में अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक पत्रकार को फटकार लगाई है जिन्होंने ये दावा किया कि किरण की बीमारी को लेकर अनुपम अपने रंग बदल रहे हैं। अनुपम ने अपने ट्वीट में पत्रकार के दावे को गलत और असंवेदनशील बताया है। अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, ‘नम्रता जकारिया जैसे लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। इस महिला ने ना सिर्फ किरण की बीमारी के बारे में अविश्वसनीय रूप से असंवेदनशील है, बल्कि इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक गिद्ध की तरह अपनी अभिलाषा पूरी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने दावे का कोई सबूत नहीं दिया है। आपको शर्म आनी चाहिए।’ 

    आपको बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि ‘किरण की सेहत में सुधार हो रहा है। यह एक कठिन इलाज है, लेकिन वह पहले से बेहतर फील कर रही हैं। किरण अक्सर कहती हैं कि लॉकडाउन और COVID ने चीजों को मुश्किल बना दिया है। इस उपचार से गुजरने वाले मरीजों को खुद पर काबू करने के लिए कुछ चाहिए।’