Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: काफी समय से रियलिटी शो पर पक्षपात और गलत फैसले लेने का आरोप लगाया जा रहा है। रियलिटी शोज पर आरोप लगा हैं कि जबरदस्ती कनटेस्टेंट्स की तारीफ कराई जाती है तो कभी शो में दिखाए जाने वाले फेक लव एंगल को लेकर वबाल होता है। ऐसे में फिल्म निर्देशक अनुराग बसु (Anurag Basu) ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

    रिएलिटी शो में सोब स्टोरीज बेचने के बारे में अपनी राय रखते हुए अनुराग बसु ने कहा कि हम इस तरह की चीजों को बढ़ावा नहीं देते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुराग बसु ने कहा, ‘हमारे शो में कंटेस्टेंट्स और वे जो करते हैं वह सब ऑर्गेनिक है। कभी-कभी चीजें भावुक हो जाती हैं क्योंकि कला भावनात्मक होती है। कोई न कोई डांस एक्ट ऐसा होता है या कुछ सिचुएशन ऐसी हो जाती है कि हम इमोशनल हो जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारी यूनिट इस तरह की चीजों को बढ़ावा देती है। हम इसमें शामिल नहीं हैं। जज के रूप में हम ऐसी किसी भी कहानी को प्रोत्साहित नहीं करते हैं जो ऑर्गेनिक या रियल नहीं है।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘मैं खुद हैरान हूं कि ये चीजें बाकी शोज पर कैसे काम करती हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने जितने भी शोज में काम किया है वो बच्चों के लिए हैं। वो ऑर्गेनिक हैं, आप नकली भावनाएं नहीं डाल सकते। कभी-कभी शो अपने आप शेप लेता है। बच्चें एकदम रियल होते हैं। इसलिए उनकी पर्सनालिटी और बैकग्राउंड खुद शेप लेता है। हम भी फ्लो में आ जाते हैं और शूट करते हैं उनके साथ। हर बच्चा अलग होता है।’

    आपको बता दें अनुराग इन दिनों एक रियलिटी शो को जज कर रहे हैं। अनुराग बसु डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज नजर आ रहे हैं। ऐसे में अनुराग ने बताया है कि शो में वह जो बोलते हैं वह दिल से कहते हैं। बीते काफी समय से रियलिटी शो पर सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि रियलिटी शोज में जो कंटेंटेंट परोसा जा रहा है वह सब स्क्रिप्टिड होता है। ऐसे में अनुराग का ये बयान काफी कुछ कह रहा है।