अनुष्का-विराट ने पैपराजी से की अपील, कहा – ‘क्लिक न करें बेटी की तस्वीर, हम खुद…’

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में ब्याह रचा लिया था। इसके बाद पिछले साल अगस्त में खुद के गर्भवती होने की घोषणा की थी।

Loading

मुंबई:  मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्माता अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। इसके बाद से अनुष्का और विराट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मालूम हो कि सोमवार यानी 11 जनवरी को अदाकारा अनुष्का ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। दोनों ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की। इसके बाद अब बुधवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virushka) ने पैपराज़ी को तस्वीरें न खींचने की अपील की है। नए मम्मी-पापा बने अनुष्का और विराट नहीं चाहते कि उनकी नवजात बेटी की कोई तस्वीरें खींचे। 

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई में पैपराजीज़ को एक नोट लिखा है। इस कपल ने अनुरोध किया है कि, ‘आप सभी ने हमें बहुत प्यार दिया है उसके लिए हम आपको धन्यवाद कहते हैं।’ नोट में आगे लिखा, ‘माता-पिता के तौर पर हम आपको एक सरल अनुरोध है। हम अपने बच्चे की गोपनीयता की रक्षा करना चाहते हैं। इसके लिए हम आपसे मदद की उम्मीद करते है।’ 

पैपराजी को आश्वासन दिलाते हुए अनुष्का और विराट आगे लिखते हैं कि, आप हमारी बेटी की तस्वीर लेने की कोशिश न करें हम खुद अपनी बेटी की फोटो आपके साथ शेयर करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि आप लोगों को हमारी तरफ से कॉन्टेंट मिले लेकिन इस समय हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमारी बच्ची की तस्वीर लेने की कोशिश ना करें।’ इस नोट में अनुष्का और विराट ने आगे लिखा, ‘हम जानते हैं कि आप समझ पाएंगे कि हम कहां से आ रहे हैं और हम आपको उसी के लिए धन्यवाद देते हैं।’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Tashan (@bollywood_tashan)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VIRAT_KOHLI♥️(virushka)♥️ (@bhavana_kohli07)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🕊 (@aestheticeedits101)

बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में ब्याह रचा लिया था। इसके बाद पिछले साल अगस्त में खुद के गर्भवती होने की घोषणा की थी।