Malaika Arora-Arjun Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora )और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों अपने रिलेशन को लेकर ओपन हैं और मीडिया की नजरों से बचते-बचाते भी नहीं हैं। अर्जुन मलाइका से 12 साल छोटे हैं. दोनों को अक्सर पार्टी मनाते या वेकेशन पर जाते हुए देखा जाता है। अब अर्जुन कपूर ने एक ऐसा कदम उठाया है कि दोनों के बीच की सारी दूरियां मिट गई हैं. अब ऐसे दोनों को एक-दूसरे से मिलने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। आप सोच रहे होंगे की आखिर अर्जुन ने ऐसा क्या किया है तो बता दें वे अब मलाइका के पड़ोसी बन गए हैं।

    अनुसार अर्जुन कपूर अब मलाइका के दिल में रहने के साथ ही उनके पड़ोस में भी रहेंगे। अर्जुन कपूर ने बांद्रा इलाके की एक पॉश सोसाइटी में 20 करोड़ का 4BHK विला खरीदा है। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी उसी सोसाइटी में रहती हैं। अब दोनों आस-पास ही रहेंगे। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। उन्होंने भी कुछ दिनों पहले ही नया फ्लैट खरीदा था। मलाइका के साथ-साथ सोनाक्षी भी अब अर्जुन की पड़ोसी कहलाएंगी। बता दें, काफी दिनों पहले अर्जन कपूर और सोनाक्षी के जेट करने की खबरे खूब उड़ी थीं। 

    बता दें, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अर्जुन कपूर एक के बाद एक अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं, जो दर्शकों का दिल जीत रही हैं। ‘संदीप और पिंकी फरार’ के साथ-साथ ‘सरदार का ग्रैंडसन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं. लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया. मलाइका (Malaika Arora) ने भी अर्जुन की फिल्म देखकर उनकी तारीफ की थी। मलाइका-अर्जुन एक दूसरे को तकरीबन तीन साल से डेट कर रहे हैं और केमिस्ट्री भी अब जबरदस्त हो चुकी है. इस बीच कई बार ये सवाल उठ चुका है कि आखिर ये दोनों शादी कब करेंगे?