Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने रिश्ते को लेकर। अपने करियर में अर्जुन ने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी कॉमेडी से लेकर एक्शन तक सभी स्किल्स को दर्शाया है। वहीं अर्जुन अपने अलग और मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होने वाला हैl वह करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले डेब्यू करने वाली हैl यह भी कहा जा रहा है कि शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर सकते हैंl वह फिल्म में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पिरजादा के साथ नजर आ सकती हैंl हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी कजिन बहन शनाया कपूर के डेब्यू के बारे में बात की है।

    अर्जुन कपूर ने कहा है कि वह प्वाइंटर देने में विश्वास नहीं रखते और मानते है कि हर किसी की अपनी यात्रा होती है और उन्हें लगता है कि सभी को अपनी चॉइस के अनुसार काम करना चाहिएl अर्जुन ने यह भी कहा कि शनाया कपूर अच्छे हाथ में है और उन्हें परिवार का समर्थन भी प्राप्त है। अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि वह शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का मार्गदर्शन कर सकते हैं, हालांकि जब उनसे पूछा जाएगा तब ही।

    उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि शनाया अपनी जर्नी को इंजॉय करेंl इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को याद करते हुए कहा कि वह कई भावनाओं से गुजर चुके हैं और वह चाहते हैं कि शनाया भी इन भावनाओं से गुजरेl हालांकि वह बतौर भाई उनकी मदद करते रहेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शनाया कपूर अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है।