एयरपोर्ट पर Arshi Khan को अचानक फैन ने किया KISS-देखें  VIDEO

    Loading

    मुंबई: बिगबॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान (Arshi Khan) हमेशा सुर्खियों में रहती है। अर्शी जब बिगबॉस 14 के घर में थी तब भी हमेशा अपने पंगो के लिए, या अपनी दोस्ती को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी थी। बिगबॉस के घर के बाहर आने के बाद भी अर्शी किसी न किसी कारण चर्चा में रहती ही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जिसके बाद अर्शी फिर सुर्खियों  में आ गई हैं। लेकिन जो इस बार हुआ है वो खुद अर्शी के लिए भी बहुत शॉकिंग था। अर्शी का एक फैन उन्हें सबके सामने किस करने चला आया। 

    दरअसल हाल ही में अर्शी खान एयरपोर्ट पर स्पॉटेड हुई थी। अर्शी जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची। मीडिया के साथ अर्शी के फैंस भी उनको देखकर एक्साइटेड हो गए। वीडियो में अर्शी ने काले कलर का कपड़ा पहना है। और अचानक से देखिए अर्शी के साथ क्या हो जाता है। देखें वीडियो- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    वीडियो में अर्शी खान जैसे ही सिर्फ इतना बोलती है कि  ‘आज मैं रमजान के हिसाब से’ उतने में ही अर्शी का एक फैन उनके पास पहुंच जाता है। और उनके साथ सेल्फी लेता है। सेल्फी लेने के बाद अचानक से वह फैन अर्शी का हाथ पकड़ता है और चुम लेता है। जिसके बाद अर्शी काफी शॉक हो जाती हैं। और वे मीडिया से कहती है कि ‘चलो चलो… हो गया अभी.’ 

    अर्शी खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अर्शी के कई फैंस उन्हें अलग-अलग तरह की सलाह दे रहे है। अर्शी के कुछ फैंस उन्हें पुलिस में रिपोर्ट करने के लिए बोल रहे है। तो कुछ अर्शी की तारीफ कर रहे हैं। और अर्शी के कुछ फैंस नाराजगी भी दिखा रहे हैं।