एक्स-बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग अपने रिलेशन को लेकर आशा नेगी का खुलासा, बोलीं ‘हम आगे बढ़ना चाहते है…’

बहुत जल्द आशा वेब सीरीज ख्वाबों के परिंदे में नजर आएंगी।

    Loading

    Asha Negi opened up on her breakup with longtime boyfriend Rithvik Dhanjani:  टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और अदाकारा आशा नेगी (Asha Negi) की जोड़ी सबसे पहले ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थी। यह जोड़ी घर-घर में क्कफी पॉपुलर हुई थी। साथ काम करते-करते इन दिनों को भी एक दूसरे से प्यार हो गया। तकरीबन 6 साल के दूसरे से रिश्ता निभाने के बाद ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी भी अलग हो गए। इन दिनों का ब्रेकअप फैंस को निराश करने वाला था। वैसे आपको जानकार हैरानी होगी कि ब्रेकअप के बाद भी आशा और ऋत्विक के बीच अच्छे रिलेशन हैं। यह दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे दोस्त की तरह पेश आते है। 

    टीवी अभिनेत्री आशा नेगी (Asha Negi) ने एक्स-बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘ये बात अच्छी है कि हम दिनों एक दूसरे के साथ अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं। हम अक्सर एक दूसरे को फोन कर नॉर्मल तरीके से बात करते है। मेरी तरह वो भी आगे बढ़ गया है। एक दूसरे से अलग होने के बाद अब एक साल से अधिक हो गया है। हम सभी अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते है।‘ पिकंविला से बातचीत में अभिनेत्री आशा ने आगे बताया ‘हम दोनों एक दूसरे को दोस्ती निभाते हुए खुश, स्वस्थ्य और सक्सेस देखना चाहते हैं। मुझे लगता है कि ये ही सबसे अच्छी चीज है. हम दोनों एक दूसरे के लिए अच्छा चाहते हैं। ये कुछ ऐसा है जो सुंदर है, जिसे वहां होना चाहिए। 

    मालूम हो कि बहुत जल्द आशा वेब सीरीज ख्वाबों के परिंदे में नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें आशा के साथ मृणाल दत्त, Manasi Moghe और तुषार शर्मा जैसे सितारे हैं।