Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)  का नाम इस नए दौर में  सबसे सफल एक्टर में से एक हैं। आयुष्मान ने थोड़े वक्त में वह मुकाम पाया है, जो लोग सपने में ही सोच पाते हैं। उन्होंने बधाई हो (Badhai Ho), आर्टिकल 15 (Article 15), बरेली की बर्फी, अंधाधुन जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। वे अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने गए आयुष्मान सोशल मीडिया (Ayushmann Khurrana Instagram) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो बुक्स को लेकर बात करते दिख रहे हैं।

    दअरसल आयुष्मान ने आधिकारिका इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि उनके आधा चेहरा दिख रहा है और आधे फोटो में एक कविता भी लिखी नजर आ रही हैं। पोस्ट में लिखा है, ‘इस देश में सब कुछ चोरी होता है, पर किताबे कभी चोरी नहीं होती। किताबें तो हँक से मांगी जाती हैं, लौटा देने के वादे के साथ, और वो वादा कभी पूरा नहीं होता।’ अभिनेता की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    हाल ही में आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद की थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। आयुष्मान और ताहिरा कश्यप ने लिखा, ‘हम पिछले साल से इस तूफान को अपनी आंखों से देख रहे हैं। महामारी ने हमारे दिलों को तोड़ दिया और हमें इतना दर्द दिया जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। इस दौरान हमने एक दूसरे के प्रति एकजुट होकर इस मानवीय संकट को संभाला जा सकता है। आज फिर से महामारी ने हमें सहनशीलता और आपसी समर्थन दिखाने के लिए कहा था।’’