‘बाल‍िका वधू’ फेम अविका गौर ने फैंस को चौंकाया, ब्लू ब‍िक‍िनी में बोल्ड तस्वीर की शेयर

'बाल‍िका वधू' फेम अविका गौर इस तस्वीर के जरिए अपनी सुपरफ‍िट बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्‍ट करती दिखाई दी।

Loading

मुंबई:  टीवी सीरियल ‘बाल‍िका वधू’ (Balika Vadhu) से बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्‍ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) की बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में अदाकारा बोल्ड ब्लू बिकिनी में दिखाई दीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद साफ हो जाता है कि अविका गौर ने अपना वजन काफी कम किया है और उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स को दीवाना बना रहा है। 

‘बाल‍िका वधू’ फेम अविका गौर इस तस्वीर के जरिए अपनी सुपरफ‍िट बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्‍ट करती दिखाई दीं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ब्‍लू ब‍िकिनी पहन अविका स्‍वीमिंग पूल के किनारे लेटी हुई हैं। अदाकार ने खुद इस फोटो को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। उनके फैन्स को अविका का ये बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखें- 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

अविका ने अपना 13 क‍िलो वजन घटाया है। एक इंटरव्यू में अदाकारा ने कहा था कि, ‘मुझे अपने अंदर बदलाव चाहिए था इसलिए मैंने अपना वेट-लॉस किया है। वेट-लॉस जर्नी मेरे लिए काफी मुश्किल थी लेकिन मैंने मेहनत की और ट्रांसफॉर्मेशन हुआ।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)