misti mukherjee death

Loading

 मुंबई: बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मिस्टी मुखर्जी (Mishti Mukherjee)  का निधन हो गया है। मिष्टी मुखर्जी ने शुक्रवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। मिष्टी ने बैंगलोर (Bangalore) के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं । 

खबर है कि अभिनेत्री हाल ही में एक हैवी डाइट प्लान को फॉलो कर रही थीं। मिष्टी कंट्रोवर्सीस के चलते कई बार ख़बरों में थीं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं जिसके चलते उनका निधन हुआ। मिस्टी ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आज़माई थी। उन्होंने फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

शनिवार को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बताया जाता है कि, अभिनेत्री के परिवार में उनका भाई और मां हैं। जिन्होंने शनिवार सुबह अभिनेत्री के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया। उनके निधन की आधिकारिक खबर एक दिन बाद यानी शनिवार को सामने आई है। उन्होंने ‘मैं कृष्णा हूं’ फिल्म में काम किया था। 

अभिनेत्री की मौत की खबर की घोषणा करने के लिए एक प्रतिनिधि की ओर से एक बयान जारी किया गया और इसमें लिखा था: ‘कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वालीं अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी अब नहीं रहीं। कीटो डायट के कारण, बैंगलोर में उनकी किडनी फेल हो गई और उन्होंने शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली, अभिनेत्री को बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ रहा था। यह अविस्मरणीय और दुर्भाग्यपूर्ण क्षति है। उसकी आत्मा को शांति मिले।’