पंजाबी कुड़ी बन ‘द कपिल शर्मा शो’ में हुई भारती सिंह की वापसी

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

  • खबर पर भारती सिंह ने लगाया विराम
  • भारती सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में की वापसी

Loading

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारती ने एक बाद फिर से ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में वापसी कर ली है। इसकी जानकारी कॉमेडियन भारती ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। भारती ने  ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट से अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर भारती ने कैप्शन में लिखा ‘लाल रंग दो दिलों की बॉन्डिंग होती है। शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे देखें कपिल शर्मा शो। ‘ 

आपको बता दें, पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि कपिल शर्मा के शो से भारती सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके बाद वो कभी कपिल के शो में नजर नहीं आएंगी लेकिन अब भारती के इस पोस्ट के बाद मीडिया में चल रही सभी बातों पर पूर्णविराम लग गया है।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

खैर, बात अगर भारती ने पोस्ट की हुई तस्वीर की करें तो, इसमें वह बहुत अच्छी लग रही है। उनका यह खूबसूरत अंदाज फैंस के दिलों पर छुरियां चला रहा है। भारती सिंह ने फोटो में लाल रंग का सूट पहना हुआ है। उनका पूरा लुक पंजाबी कुड़ी का लग रहा है। भारती ने लाल रंग के ड्रेस के साथ काफी सारे गहने भी पहने हुए हैं। 

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पति हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachiyaa)  के साथ डांसर पुनीत पाठक की शादी में मस्ती करती नजर आई थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पुनीत पाठक की मेंहदी और शादी की वीडियो पोस्ट किया था।