Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की खूब फैन फॉलोइंग है। लोगों को उनका कॉमिक अंदाज खूब पसंद आता है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से भारती लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनकी कॉमेडी लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देती है। भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फनी वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) टीवी के फेवरेट कपल में से हैं। दोनों दर्शकों को खूब हंसाते हैं। अब हर्ष ने एक वीडियो के जरिए भारती का अलग ही रूप दिखाया है।

    वीडियो देखकर आपको भी यकीन नहीं आएगा कि आखिर भारती इस उम्र में बूढ़ी क्यों दिखने लगीं। उनके बाल सफेद हो चुके हैं, चेहरे पर झुर्रियां हैं और दांत नहीं हैं। इस दौरान वह मोबाइल में व्यस्त हैं। भारती का वीडियो शेयर करते हुए हर्ष कहते हैं, ‘वो बूढ़ी हो चुकी थी लेकिन उसे मोबाइल की लत अब भी थी।‘ उनके इतना कहते ही भारती खांसने लगती हैं। भारती को ऐसा देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल हर्ष ने इंस्टाग्राम फेस फिल्टर का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है अक्सर।‘ भारती का ऐसा हाल आखिर कैसे हो गया है? तो बता दें, आपको हैरान-परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये एक इंस्टाग्राम फेस फिल्टर का कमाल है।

    भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ होस्ट कर रहे हैं। दोनों अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं। शो में माधुरी दीक्षित जज के तौर पर हैं। भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया शो के होस्ट राघव जुयाल को कोरोना होने के बाद बतौर होस्ट आए थे। राघव की शो में वापसी के बाद भी दोनों अभी भी शो का हिस्सा हैं।