Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत को जबरदस्त झटका लगा। बॉक्सर सतीश कुमार ( Boxer Satish Kumar) 91 किग्रा भार वर्ग में उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से हार गए। जालोलोव ने उन्हें 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सतीश का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया। प्री क्वार्टर फाइनल में लगी चोट के कारण वह सात टांके लगवाकर रिंग में उतरे थे। इस दौरान उन्होंने विश्व चैंपियन जालोलोव को कड़ी टक्कर देते हुए घायल भी किया। लेकिन यह उनकी बदकिस्मती रही कि सतीश मुकाबला जीत नहीं पाए। वहीं भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी निरहुआ  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फनी वीडियो और पोस्ट करते रहते हैं। वो अक्सर खुद से जुड़ी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एक्टर अपने फैंस को इंटरटेन करने के लिए अक्सर तरह-तरह की एक्टिविटी  करते रहते  हैं।  ऐसे में अब एक्टर ने आज एक नया पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। एक्टर ने कहा है कि सतीश कुमार एक असली विजेता हैं।

    हाल ही में दिनेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सतीश कुमार की तस्वीर शेयर करते हुआ लिखा- ‘हार कर जीतने वाले को सतीश कुमार कहते हैं। घायल होने के बाद भी भारत के लाल सेना के जवान olympic में दहाड़ते रहे सतीश कुमार।’ आपको बता दें सेना के 32 वर्ष के बॉक्सर सतीश ने अपने दाहिए हाथ से भी प्रतिद्वंदी पर पंच जड़े। लेकिन विश्व चैंपियन जालोलोव इस मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज पर हावी रहे। तीसरे दौर का मुकाबला जब शुरू हुआ तो सतीश के माथे का घाव घुल गया। वह खून से लथपथ हो गए लेकिन लेकिन मैदान नहीं छोड़ा। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

    निरहुआ इन दिनों अपनी खूबसूरत एक्ट्रेस भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। जहां आम्रपाली अक्सर इंस्टाग्राम निरहुआ के साथ या निरहुआ के परिवार के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी फिल्मों में एकदम टॉप जोड़ी माना जाता है।